Bhopal News: उज्जैन में रहने वाले ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal News: शादी के एक साल बाद दहेज में पांच लाख न मिलने पर कर रहे थे प्रताड़ित, रकम नहीं देने पर मायके भेज दिया था विवाहिता को

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के बाद दहेज में पांच लाख रुपए की डिमांड पूरी न करने पर विवाहिता को मायके भेज दिया गया। परिजनों ने आरोपी दहेजलोभी परिवार से सुलह की काफी कोशिशें की। जब वह नाकाम हो गई तो पीड़ित परिवार ने भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाने में जाकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी पति के अलावा सास—ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर विवाहिता को कर रहे थे प्रताड़ित

महिला थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 26 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उसका अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र में मायका है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की हिंदू रीति—रिवाज से 13 जून, 2023 को शादी हुई थी। पति का उज्जैन (Ujjain) में कारोबार है। पीड़िता को उसके पति के अलावा सास और ससुर प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना था कि वह दहेज में पांच लाख रूपए कम लेकर आई है। जिसको लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले की जांच एएसआई उमाशंकर मिश्रा (ASI Uma Shankar Mishra) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 222/24 मेंं मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:रंगदारी दिखाकर मांगी रकम 
Don`t copy text!