Bhopal News: वृद्ध दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया वेटरनरी की छात्रा ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

भोपाल। शादी के महज सात महीने बाद ही विवाहिता को थाने जाना पड़ा। यह घटना भोपाल (BhopalNews) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें वृद्ध दंपति समेत पांच लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। विवाहिता का आरोप है कि उसे दहेज के लिए आरोपी ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था।
ऐसे हुई थी शादी
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसका रायसेन (Raisen) जिले के गैरतगंज में मायका है। उसकी ससुराल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हैं। पीड़िता शादी के बाद भी वेटरनरी की पढ़ाई कर रही थी। जिसको लेकर ससुराल पक्ष के लोग नोकझोक करते थे। इसके अलावा उसे दहेज न लेकर आने को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता की शादी 12 जून, 2024 को हुई थी। पीड़िता ने प्रताड़ना का आरोप पति आकाश सिंह (Akash Singh) , ननद अदिती सिंह (Aditi Singh) , अंजली सिंह के अलावा पति के दादा और दादी पर भी लगाया है। वे काफी वृद्ध भी है। मामले की जांच एसआई रूप मिश्रा (SI Roop Mishra) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 44/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।