Bhopal News: रायपुर में डॉक्टर पति के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

Share

Bhopal News: दहेज में जमीन खरीदकर देने और नकद 50 लाख रुपए की जा रही थी डिमांड, डॉक्टर पत्नी ने तंग आकर पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। डॉक्टर दंपति के बीच हुए मनमुटाव के बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ससुराल पक्ष के तीन लोग है जो कि रायपुर में रहते हैं। वे नव विवाहिता से रायपुर में जमीन और नकद 50 लाख रुपए देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बयानों के आधार पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सात साल पहले हुई थी शादी

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार शिकायत 35 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह भोपाल शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता भी पेशे से डॉक्टर (Doctor) है। उसकी परिजनों की सहमति से रायपुर (Raipur) में शादी हुई थी। पति भी डॉक्टर हैं। दोनों के बीच शादी 17 अप्रैल, 2017 को हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसे पति के अलावा सास—ससुर शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपी चाहते थे कि पीड़िता अपने मायके से बोले कि वे रायपुर में जमीन खरीदकर ससुराल वालों को दान पर दे। इसके अलावा नकदी पचास लाख रूपए का भी इंतजाम करे। यह बात पीड़िता ने परिजनों से भी साझा की थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत सहमति के लिए भी चली। जब पति और सास—ससुर नहीं माने तो पीड़िता ने पुलिस से मदद लेने का निर्णय लिया। इस मामले की जांच एसआई महेश गौतम (SI Mahesh Gautam) कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 207/24 में मुकदमा दर्ज किया।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बहन को लेकर बुलाई समझौता बैठक में बवाल
Don`t copy text!