Bhopal News: नव विवाहिता से दहेज में मांग रहे थे 25 लाख रुपए और चमचमाती कार

भोपाल। नव विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें आरोपी क्लीनिक चलाता है। आरोपी परिवार नव विवाहिता से 25 लाख रुपए और चमचमाती कार की मांग कर रहे थे। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भोपाल शहर (Bhopal News) के महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण
महिला थाना पुलिस के अनुसार वारदात प्रताड़ना की शिकार महिला 30 अप्रैल 2016 से 14 मार्च 2024 तक यातना झेलती रही। शिकायत 28 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह मिसरोद स्थित दानिश नगर में रहती थी। वह घरेलू काम करती है। उसकी शादी 2016 में मिसरोद स्थित जाटखेडी में हुई थी। पीड़िता के दो बच्चे है। उसकी शादी क्लीनिक चलाने वाले पति के साथ हुई थी। आरोप है कि पति के अलावा सास—ससुर और ननद विवाहिता को मायके से कार और पच्चीस लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करते था। उसको जनवरी में पति ने मारपीट कर घर से भी निकाल दिया था। जिस कारण वह अब तक मायके में भी रहने को मजबूर थी। मामले की जांच एसआई महेश गौतम कर रहे हैंं। पुलिस 79/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।