Bhopal News: केरल में रहने वाले परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज 

Share

Bhopal News: क्रिश्चियन रीति—रिवाज से आठ साल पहले हुई थी शादी, दहेज में मांग रहे थे दस लाख रुपए

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। केरल में रहने वाले एक परिवार के खिलाफ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। आरोपी परिवार दहेज में दस लाख रूपए की मांग कर रहा था।

यह बोलकर करते पति और ससुर प्रताड़ित

बागसेवनिया (Bagsevaniya) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी क्रिश्चियन रीतियों से 2016 में शादी हुई थी। पुलिस ने बयानों के आधार पर पति और ससुर को आरोपी बनाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे पति और ससुर दहेज में दस लाख रुपए माता—पिता के नहीं देने पर उसे प्रताड़ित करते थे। काफी सुलह और समझाईश की कोशिश माता—पिता ने भी की थी। लेकिन, आरोपियों ने इस बात को लेकर उसे मायके भी भेज दिया। इसके बादवह उसे अपने साथ नहीं ले जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष को नोटिस देकर बुलाया गया था। जब वह नहीं माने तो प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच एसआई कंचन राजपूत कर रही है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण 500/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: प्रॉपर्टी डीलर ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला
Don`t copy text!