Bhopal News: दो साल पहले हुई थी शादी, राजधानी में ही मायका और ससुराल, पुलिस ने दर्ज किया प्रताड़ना का मुकदमा

भोपाल। दहेज लोभी परिवार से एक विवाहिता ने मदद मांगी है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति और सास—ससुर हैं। तीनों आरोपी दहेज में बीस लाख रुपए की मांग कर रहे थे।
हिंदू रीति—रिवाज से हुई थी शादी
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 35 साल है। उसका मायका अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की कोलार रोड में शादी हुई थी। यह शादी 2022 में परिवार की रजामंदी से हुई थी। उस वक्त पति और सास—ससुर ने कोई मांग नहीं रखी थी। जब रिश्ता हुआ तब परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार सामान भी दिया था। इसके बावजूद आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगे। जिस कारण उसे मायके में आकर रहने को मजबूर होना पड़ा। पीड़िता के परिजनों ने समाज के जरिए भी सुलह की कोशिश की थी। जब वह कामयाब नहीं हुई तो थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भारती ठाकरे (HC Bharti thakre) कर रहीं हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 498/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।