Bhopal News: फोटोग्राफर का काम करता है पति, आरोपियों में सास—ससुर के अलावा जेठ भी शामिल

भोपाल। शादी के दस महीने बाद पत्नी को मायके भेज दिया गया। ऐसा करने वाला आरोपी पति फोटोग्राफर का काम करता है। वह चाहता था कि पत्नी मायके से बूलेट लेकर आए। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। इस मामले में आरोपी पति के अलावा सास—ससुर, ननद और जेठ को भी बनाया गया है।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार मामला 20 सितंबर 2023 से 21 मार्च 2024 के बीच हुआ। शिकायत 24 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह पिपलानी स्थित बस्ती में रहती है। वह घरेलू काम करती हे। पीड़िता की शादी मई 2023 में फोटोग्राफर के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद आरोपी पति बूलेट बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। इसमें सास—ससुर, ननद के अलावा जेठ भी शामिल थे। पीड़ित ने तंग आकर पहले परिजनों से मदद मांगी। जब बात नहीं बनी तो वह पुलिस थाने पहुंच गई। मामले की जांच एसआई विजय सिंह (SI Vijay Singh) कर रहे हे। पुलिस ने 202/24 धारा 498—ए प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।