Bhopal News: जिस पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा वह अस्पताल में भर्ती, दहेज प्रताड़ना के लगाए आरोप

भोपाल। शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके की है। मामला संदेहास्पद है क्योंकि प्रकरण में आरोपी पति बीमार है। इसके अलावा उसके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पुलिस को मिली है।
इसलिए पुलिस को हो रहा शक
कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार प्रताड़ना की यह घटना पंचवटी काॅलोनी में हुई है। शिकायत 29 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी पति, ससुर, देवर और ननद को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी को पांच महीने हुए है। पति दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था। हालांकि पुलिस सूत्रों से पता चला है कि शादी के बाद पति बीमार रहता है। उसकी बीमार हालत को देखकर महिला ने शादी तोड़ने की यह कोशिश की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस ने 576/22 धारा 498-ए/3/4 प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।