Bhopal News: थाने पहुंची बहू ने ससुर पर लगाए कई तरह के संगीन आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) तलैया थाना से मिल रही है। यहां दहेज प्रताड़ना का एक केस दर्ज हुआ है। पीड़िता की सात महीने पहले शादी हुई है। बहू का आरोप है कि ससुर बुरी नजर उस पर रखता था। जबकि सास—ससुर ने बेटे के साथ बहू को पहले ही अलग कर दिया था। पति—पत्नी के बीच कुटुंब न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है।
इसी महीने होनी है पेशी
तलैया थाना पुलिस के अनुसार 3 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे धारा 498ए/354/506/3/4 (प्रताड़ना, छेड़छाड़, धमकाना और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 20 साल है। जिसका कमला पार्क में मायका है। इस मामले में आरोपी पति आमिर खान, ससुर नईम खान (Naim Khan) और सास फरजाना खान है। पीड़िता की शादी जनवरी, 2021 में आमिर खान (Amir Khan) के साथ हुई थी। पति बेरोजगार था इसलिए सास—ससुर ने उसको शादी के बाद अलग कर दिया था। पति—पत्नी इमामबाड़ा में किराए से रहते थे। पीड़िता का आरोप है कि ससुर उसके साथ छेड़खानी करता था। इसी कारण पति—पत्नी के बीच विवाद होने लगा। दोनों परिवार का प्रकरण कुटुंब न्यायालय में चल रहा है। जहां 14 सितंबर को पेशी होना थी। पीड़िता फिलहाल मायके में रहने को मजबूर है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।