Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार मुस्लिम महिला ने मांगी मदद 

Share

Bhopal News: मायके से 20 हजार रुपए लेकर न आने पर कर रहा था मारपीट, पुलिस की समझाईश का नहीं दिखा असर

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार मुस्लिम महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता को उसका पति अक्सर पीटता था। पुलिस ने पहले आरोपी पति को समझाने का प्रयास भी किया था।

इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 30 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की 2016 में आरोपी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद पति उसे छोटी—छोटी बातों पर पिटता था। वह अभी कुछ दिनों से उसको मायके से बीस हजार रुपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। ऐसा नहीं करने पर पति का आतंक ज्यादा हो गया था। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 246/24 धारा 498—ए/323 (प्रताड़ना और मारपीट का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Road Mishap: सड़क दुर्घटना में जख्मी थानेदार की मौत
Don`t copy text!