Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार हुई दो मुस्लिम महिलाएं 

Share

Bhopal News: दहेज में मांग रहे थे रकम और बाइक, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो विवाहिताओं ने पुलिस से मदद मांगी है। दोनों महिलाओं की ​शादी मुस्लिम रीति—रिवाज से हुई थी। यह मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र के हैं। आरोपी रुपए और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।

ऐसे तय हुए थे रिश्ते

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहले मामले की पीड़िता 23 वर्षीय मुस्लिम युवती है। उसका कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र में मायका है। उसकी करोद में रहने वाले आरोपी पति के साथ 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद पति के अलावा ससुर और सास प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने 148/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम में मुकदमा) दर्ज किया है। दूसरे मामले की शिकायत 26 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह बधुवारा क्षेत्र में रहती है। पीडिता की शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) में रहने वाले आरोपी पति से 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद पति के अलावा उसे ससुर डेढ़ लाख रुपए और बाइक की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने 149/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 में मुकदमा दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: एमपी यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग का संगठन विस्तार
Don`t copy text!