Bhopal News: होटल में काम करने वाला शेफ पत्नी को करता था तंग, यह बोलकर देता था यातनाएं, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। होटल में काम करने वाला शेफ पत्नी पर शक करता था। जिस कारण घर में घरेलू कलह होती थी। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को पहले भी कई बार समझाईश दी थी। जब वह नहीं माना तो पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा।
पुलिस ने यह बोलकर दी जानकारी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की आरोपी पति के साथ 2016 में शादी हुई थी। यह रिश्ता हिंदू रीति—रिवाज से तय हुआ था। पति होटल में शेफ का काम करता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को पति शादी के बाद मायके से दहेज लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करता था। हालांकि सूत्रों ने बताया कि वह पत्नी पर शक करता था। जिस कारण घर में अक्सर कलह होती थी। वह 26 नवंबर को शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बावजूद वह शराब पीने के लिए फिर पैसे मांगने लगा। जिसे देने से उसने इंकार किया तो पत्नी को पीट दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण 1068/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।