Bhopal News: दहेज प्रताड़ना की शिकार महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: शादी के डेढ़ साल बाद दहेज में मांग रहा था पांच लाख रुपए और बाइक, आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। शादीशुदा एक विवाहिता के साथ प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal news) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का ससुराल देवास जिले में हैं। आरोपी परिवार दहेज में पांच लाख रूपए और बाइक की मांग कर रहा था।

मायके में आकर रहने को हुई मजबूर

परवलिया सड़क (Parwaliya Sadak) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 21 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में ही रहती है। पीड़िता की देवास में रहने वाले आरोपी पति के साथ डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। पति प्रायवेट जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को शादी के बाद से पति के अलावा उसकी सास और ससुर उससे पांच लाख रूपए और बाइक न लाने पर ताने मारते थे। उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जाने लगा तो वह मायके आ गई। इसके बाद ससुराल वाले उसे ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। आरोपियों का कहना था कि वह जब तक मांग पूरी नहीं करेंगें विवाहिता को नहीं ले जाएंगें। पीड़िता छह महीने से पिता के घर पर रहने को मजबूर हैं। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह (HC Rajendra Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 136/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: नवविवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी लगाई
Don`t copy text!