Bhopal News: ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पत्नी 

Share

Bhopal News: मायके से दहेज लाने के लिए कर रहा था प्रताड़ित, इंदौर में पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में लेना पड़ी पनाह

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। विवाहिता को उसका पति अक्सर मारपीट करता था। उसका कहना था कि वह मायके से दहेज कम लेकर आई है।

इन्हेें बनाया है आरोपी

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 30 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की इंदौर(Indore)  में रहने वाले आरोपी पति से 2019 में शादी हुई थी। पति ऑटो चलाता है। शादी के बाद से उसका पति मायके से दहेज लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस मामले की जांच एएसआई लक्ष्मी अहिरवार (ASI Laxmi Ahirwar) कर रही हैं। पुलिस ने 190/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मायका भोपाल में हैं। उसे पति लेने भी नहीं आ रहा था। जिस कारण उसने पुलिस से मदद मांगी।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला सिपाही का पति छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार
Don`t copy text!