Bhopal News: विदिशा जिले में रहता है आरोपी परिवार, दहेज में मांग रहे थे दस लाख रूपए

भोपाल। महिला नर्सिंग ऑफिसर ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार पर आरोप है कि वह दस लाख रुपए के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी शुरु कर दी है।
यह बोलकर कर रहे थे प्रताड़ित
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 31 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहती है। वह नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer) है। पीड़िता की विदिशा (Vidisha) में रहने वाले आरोपी पति से मई, 2023 में हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दस लाख रूपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसमें पति के अलावा सास—ससुर और ननद है। पुलिस ने सभी को इस मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस ने 305/24 में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता राजधानी के एक नर्सिग कॉलेज में महिला अधिकारी हैं। उनकी शादी को अभी सवा साल ही हुआ है। वह कई महीनों से मायके में रहने को मजबूर भी थी।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।