Bhopal News: दहेजलोभी परिवार के खिलाफ एफआईआर

Share

Bhopal News: पांच लाख रुपए लेकर आने के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, आरोपियों में पति समेत चार लोगों को आरोपी बनाया

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। शादी के महज एक साल बाद दहेजलोभी परिवार की यातना से तंग विवाहिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी परिवार पीड़िता को मायके से पांच लाख रूपए लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

परिवार की सहमति से हुई थी शादी

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 22 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह टीटी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की नीलबड़ में रहने वाले आरोपी पति के साथ 2023 में शादी हुई थी। यह शादी हिंदू रीति—रिवाज से हुई थी। शादी के बाद आरोपी पति, ससुर, सास और ननद उसे प्रताड़ित करते थे। उनका कहना था कि उसके माता—पिता ने पांच लाख रूपए देने के लिए बोला था। इन्हीं बातों से तंग आकर उसने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 377/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गर्भवती महिला की हमीदिया अस्पताल में मौत
Don`t copy text!