Bhopal News: शादी के नौ महीने बाद ही पति ने दिखाए अपने तेवर, मकान—मालिक के परिवार ने बचाई जान

भोपाल। शादी के नौ महीने बाद ही पति ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। वह पत्नी को एक बात के लिए मजबूर करता था। हालांकि ऐसा करना उसके लिए संभव नहीं था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
देरी से दर्ज हुई एफआईआर की वजह नहीं हुई साफ
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 38 साल है। उसकी शादी नवंबर, 2022 में हुई थी। पति का कहना था कि वह उसको पैस दे। पीड़िता उसका इंतजाम करने में लाचारी बताती तो वह कहता था कि कुछ भी करे और पैसा लाकर दे। ऐसा नहीं करने पर वह उससे मारपीट भी करता था। इसी बात को लेकर 8 अगस्त की सुबह उसके साथ विवाद हुआ। जिसमें उसने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी। मकान मालिक ने महिला की जान बचाई और उसे छुड़ाया। महिला के शरीर में कई जगह चोट के निशान है। पुलिस ने दो दिन बाद उसकी शिकायत पर 336/23 धारा 294/323/506 गाली—(गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।