Bhopal News: ढ़ाई साल की मासूम बच्ची को श्वान ने काटा

Share

Bhopal News: पेट में दांत गड़ाकर बुरी तरह से कर दिया जख्मी, पड़ोसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। मवेशी खेलते—खेलते हिंसक हो जाते हैं। खासतौर पर बच्चों के साथ। ऐसे में सावधानी बरतते हुए जानवर से बच्चों को दूर रखना चाहिए। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News)  शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में हुई है। यहां महज ढ़ाई साल की बच्ची को बहुत बुरी तह से श्वान ने नोंचकर जख्मी कर दिया। उसकी हालत काफी गंभीर है।

हमीदिया अस्पताल में कराया गया भर्ती

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 16 अक्टूबर की सुबह लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। यह दिल दहला देने वाली घटना ईदगाह हिल्स के नजदीक बाजपेयी नगर (bajpai Nagar) बस्ती में हुई। मासूम बच्ची का नाम नायरा डुमाने (Naira Dumane) है। उसकी उम्र महज ढ़ाई साल है। उसकी मां मनीषा डुमाने घर पर काम कर रही थी। उसने बेटी को घर के आंगन में खेलने छोड़ दिया। तभी वहां मादा श्वान आ गई। उसने नायरा के पेट को दांतों से दबोच लिया। उसकी चीख सुनकर मां बाहर आई तो वह बुरी तरह से तब तक लहुलूहान हो चुकी थी। उसको गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। इसके बाद ​थाने पहुंचकर मां मनीषा डुमाने (Manisha Dumane) पति अरुण डुमाने उम्र 29 साल ने प्रकरण 567/24 दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मादा श्वान नेहा की थी। जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किसान नेता थानों और घरों में नजरबंद
Don`t copy text!