Bhopal News: सहज अस्पताल के डॉक्टर की मौत 

Share

Bhopal News: ऑन ड्यूटी था जिसकी तबीयत बिगड़ी तो नेशनल अस्पताल ले जाया गया था, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। ऑन ड्यूटी एक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। वह जिस अस्पताल में तैनात था वहां उसकी तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे नेशनल अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय होंगे।

पुलिस ने लगाई है यह अटकलें

अशोका गार्डन (Bhopal News) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर प्रतीक तिवारी (Prateek Tiwari) पिता हरिशंकर तिवारी उम्र 37 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बागसेवनिया थाना स्थित कांग्रेस कॉलोनी (Congress Colony) में रहता था। वह अशोका गार्डन स्थित सहज अस्पताल (Sahaj Hospital) में डॉक्टर था। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर प्रतीक तिवारी की 27 अक्टूबर की दोपहर एक बजे तबीयत बिगड़ी थी। जिस कारण उसको इलाज के लिए नेशनल हॉस्पिटल (National Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर अग्रवाल ने चैक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सूचना भी उन्होंने पुलिस को दे दी थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उनकी की हार्ट अटैक से मौत हुई है। इस मामले की जांच एएसआई अजय दुबे (ASI Ajay Dubey) कर रहे हैं। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 52/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Don`t copy text!