Bhopal News: बेरोजगार था तब अफेयर चलाया अब शादी से मुकरा

Share

Bhopal News: इंजीनियरिंग युवती ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में दर्ज कराया बलात्कार का प्रकरण, हरदा जिले से रोजगार की तलाश में आई थी युवती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पढ़ाई के लिए भोपाल आए एक युवक ने युवती के साथ ज्यादती की है। इस दौरान उसकी पहचान इंजीनियरिंग कर रही छात्रा से हुई थी। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। शारीरिक संबंध बनाते वक्त आरोपी ने शादी करने का वादा किया था। अब वह डॉक्टर बन गया तो पीड़ित युवती को वह अपने लायक नहीं समझता है। इस कारण पीड़िता को पुलिस थाने में जाकर आवेदन देना पड़ा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी की गिरफ्तारी की स्थिति साफ नहीं की है।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा था मामला

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 27 साल है। वह मूलत: हरदा (Harda) जिले की रहने वाली है। यहां वह इंजीनियर का कोर्स करने के बाद जॉब की तलाश करने आई थी। तभी उसकी पहचान आरोपी आदर्श शुक्ला (Adarsh Shukla) से हो गई थी। वह भी हरदा जिले का ही रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता आरोपी को 2015 से पहचानती है। उसने पीड़िता को रूम में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। अब वह शादी करने से इंकार करने लगा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी डॉक्टर (Doctor) बन गया है। इस कारण वह उसको नजर अंदाज करके दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है। यह पता चलने पर वह थाने में प्रकरण दर्ज कराने पहुंची थी। आरोपी की गिरफ्तारी का काम एसआई योगेंद्र सिंह यादव (SI Yogendra Singh Yadav) के पास है। फिलहाल उन्होंने बताया कि अभी प्रकरण 338/24 दर्ज हुआ है। आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उसका पता लगाया जा रहा है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: समाचार पत्र के मालिक की पत्नी थाने पहुंची
Don`t copy text!