Bhopal News: सही तरीके से वाहन नहीं चलाने का आरोप लगाकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई
भोपाल। राजधानी में बेतरतीब बिक रहे ई—रिक्शा के कारण सड़कों में ट्रैफिक के हालात बदतर हो गए हैं। सबसे बुरा असर भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन, निशातपुरा, छोला मंदिर, हनुमानगंज, जहांगीराबाद के अलावा कई अन्य जगहों पर हैं। आलम यह है कि कचरे की तरह बिक रहे ई—रिक्शा के कारण अब लोगों में खूनी संघर्ष भी होने लगे हैं। ताजा घटना भोपाल शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।
यह बोलकर शुरु हुआ था विवाद
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार बरखेड़ी में रहने वाले अभिषेक यादव उर्फ मडिया (Abhishek Yadav@Madiya) पिता महेश यादव उम्र 28 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह डीजे संचालक हैं। अभिषेक यादव उर्फ मडिया 10 फरवरी की रात करीब एक बजे पातरा रोड से घर जा रहा था। वह बाइक पर था। तभी ई—रिक्शा (E—Rikshaw) ने उसे कट मारकर निकाला। ऐसा करने पर ई—रिक्शा चालक को सही तरीके से वाहन चलाने के लिए समझाया। यह बात ई—रिक्शा में सवार निखिल यादव (Nikhil Yadav) और विनीत शाक्या (Vineet Shakya) को बुरी लगी। उन्होंने अभिषेक यादव उर्फ मडिया को पीटना शुरु कर दिया। मारपीट के दौरान धारदार चीज से सिर पर वार करके उन्हें जख्मी कर दिया। सिर से खून निकलने लगा। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से निखिल यादव पिता सुरेश यादव उम्र 20 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वह अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित पुरानी विधानसभा के पास के पास रहता है। निखिल यादव न्यू मार्केट (New Market) की कपड़ा दुकान में जॉब करता है। उसने बताया कि ई—रिक्शा में उसके साथ राहुल यादव, निखिल यादव, कुनाल यादव, मोहित यादव विनीत शाक्या और प्रिंस यादव भी बैठे थे। आरोपी अभिषक मडिया और रितिक ने जबरिया बाइक (Bike) अड़ाकर गाली—गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर अभिषेक मडिया और रितिक ने धारदार वस्तु से प्रहार कर दिया। आरोपियों ने फोन करके दो अन्य लड़कों को भी बुलाया था। उन्होंने भी उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस 52—52/25 दर्ज कर लिया है। घायलों को जेपी अस्पताल (JP Hospital) में इलाज कराया गया।
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।