Bhopal News: रंग लगाने से विरोध किया तो लहुलूहान किया

Share

Bhopal News: दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रंग लगाने को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। ऐशबाग में रंगपंचमी के दिन रंग लगाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हमले में पीड़ित युवक को हाथ में चोट लगने से बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।

त्वचा रोग के कारण किया था विरोध

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 19 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे सुभाष नगर (Subhash Nagar) इलाके में हुई थी। हमले में जसवंत यादव (Jaswant Yadav) पिता नर्मदा प्रसाद यादव उम्र 45 साल बुरी तरह से जख्मी है। वह ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर में रहता है। जसवंत यादव प्रायवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाले आरोपी हेमू चंदेल (Hemu Chandel) और गोलू सेन (Golu Sen) रंगपंचमी पर उसे रंग लगा रहे थे। उसे त्वचा रोग है जिस कारण उसे एलर्जी होती है। रंग लगाने से रोकने पर वे गाली—गलौज करने लगे। विरोध किया तो दोनों आरोपी मारपीट पर उतर आए। उसे बुरी तरह से पीटा गया। कॉलोनी के लोगों ने हस्तक्षेप करके दोनों आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 117/25 दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई संजय ओझा (ASI Sanjay Ojha) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर की टक्कर से कार चकनाचूर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!