MP Political Gossip: कई नेताओं के सामने आने लगे ऑडियो—वीडियो, इंटरनेट मीडिया में लोग उतार रहे गुस्सा, सत्ता विरोधी लहर चरम पर पहुंची, बहाना लेकर टालना पड़ी कैबिनेट बैठक

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल आना शुरू हो गया है। सत्ता विरोधी लहर इंटरनेट मीडिया में बहुत जमकर चल पड़ी है। यहां विपक्षी नेता (MP Political Gossip) हावी तो पक्ष के नेता सरेंडर कर चुके हैं। इस रण में अब ऑडियो—वीडियो भी सामने आने लगे हैं। ऐसा नहीं है कि इनमें केवल छोटे नेताओं का नाम नहीं है। कई रसूखदार मंत्री भी शामिल है। इनके वीडियो खबर की शक्ल में बनाकर इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रसारित हो रहे हैं।
कांग्रेस के निशाने पर एक्सटेंशन पर चल रहे एक अफसर
कितनों के टिकट कटेंगे वह तय करेगा चुनावी समर का माहौल
कांग्रेस की रैली में बारीक नजर

राजधानी में कांग्रेस की 3 सितंबर को संविधान बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य केंद्र बिंदु नरेला विधानसभा है। इस रैली को बहुत बारीकी से निगरानी में रखा गया है। इसमें कौन व्यक्ति किस हिसाब से काम कर रहा है उसका आंकलन किया जा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस (MP Political Gossip) की तरफ से दो चेहरे आमने—सामने हैं। जबकि भाजपा के एक नेता भी इस सीट पर बदलाव चाहते हैं। जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करके अपना नाम आगे कर रहे हैं।
अभी तो यह अंगड़ाई है आगे आने वाले कई ऑडियो है
कांग्रेस नेता ने खोल दी पोल

पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अचानक दिल्ली जाना पड़ा। इससे पहले वे लाडली बहना योजना के आयोजन से पूर्व मिंटो हॉल में एक नेशनल टीवी के इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे। उसके ही बाद नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक (MP Political Gossip) तय की गई थी। जिसे अचानक टालते हुए मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए। चुनाव का सीजन है नाम तय करने को लेकर भीतर ही भीतर सुगबुगाहट चल रही है। इसलिए सत्तारूढ़ के साथ विपक्षी नेताओं का भी इस यात्रा को लेकर जानने की उत्सुकता दिखाई दी। जिसकी जानकारी कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने सार्वजनिक कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि दिल्ली वे एक चैनल के कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग पर गए हैं। जिसके बाद सत्तारूढ़ के ही कई नेताओं ने चैन की सांस भी ली।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।