Bhopal News: तीन दिनों तक कई महिलाओं को अपने प्रायवेट पार्ट दिखाकर कर रहे थे अश्लील हरकत, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

भोपाल। एक अपार्टमेंट में रहने वाले दो युवकों के कारण वहां की महिलाएं हो गई थी परेशान। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड की है। कोलार रोड स्थित सर्वधर्म के नजदीक एक अपार्टमेंट में रहने वाले दो युवकों के कारण वहां की महिलाएं तंग आ चुकी थी। दोनों आरोपी अपार्टमेंट के सामने रहने वाली महिलाओं को देखकर अपने कपड़े उतार देते थे। ऐसा वह पिछले तीन दिनों से कर रहे थे। जिसके संबंध में कॉलोनी में रहने वाली एक महिला अधिवक्ता को बताया गया। जब उन्होंने देखा तो वह हरकत उनके साथ भी की गई। इसके बाद यह पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा।
महिलाओं को देखकर करते थे शरारत
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले के दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह दोनों दक्षिण भारत के रहने वाले हैं और रिश्तेदार हैं। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस ने घरेलू काम करने वाली 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर प्रकरण 908/24 दर्ज कर लिया है। यह पूरे घटनाक्रम को लेकर जब पीड़ित महिलाओं ने दोनों का विरोध किया तो वह धमकाने लगे। उनका कहना था कि वे फ्लैट में अपने मकान के भीतर क्या करते हैं यह उनकी निजी जिंदगी हैं। उन्हें अपनी गलती का अहसास नहीं था। इस कारण भारी हंगामा होने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।