Bhopal News: नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने की अभद्रता

Share

Bhopal News: मां ने पुलिस थाने में जाकर दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग के साथ उसके सौतेले पिता ने अभद्रता की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मां की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चार महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग की उम्र 12 साल है। वह पढ़ाई करती है। पीड़िता की मां ने सौतेले पिता के साथ जुलाई, 2024 में शादी की थी। वह बेटी को लेकर चिंतित रहती थी। मां को लगता है कि उसका दूसरा पति बेटी को बुरी नजर से देखता था। वह पीड़िता के साथ मारपीट करने और धमकाने का भी काम करता था। इस मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Richa Chauhan) कर रही है। पुलिस ने 30 सितंबर को प्रकरण 875/24 दर्ज कर लिया है। आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित महिला और उसकी बेटी मुस्लिम समाज (Muslim Community) की है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कटारा हिल्स के बगली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 
Don`t copy text!