Bhopal Suicide News: डायरी के पन्नों में लिखी है बहुत सारी बातें

भोपाल। मध्य प्रदेश से भोपाल ताजा समाचार आत्महत्या का सामने आया है। आत्महत्या (Bhopal Suicide News) करने वाला युवक डायल—100 के कंट्रोल रुम में नौकरी करता था। उसको फंदे पर लटककर खुदकुशी की है। पुलिस को डायरी मिली है जिसमें उसने बहुत सी बातें लिखी है। डायरी के पन्नों को पढ़ने के बाद पुलिस अवसाद की वजह से आत्महत्या करने की बात मान रही है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मां ने दी थी सूचना
बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार गायत्री विहार कॉलोनी निवासी नितेश यादव पिता सीताराम यादव उम्र 25 साल की मौत हो गई है। उसने घर पर फांसी लगाई थी। घटना की सूचना मां रजनी यादव (Rajni Yadav) ने पुलिस को दी थी। फांसी लगाने का यह मामला 21 अप्रैल की सुबह सात बजे का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसके अलावा नितेश यादव (Nitesh Yadav) की डायरी भी मिली है। जिसमें उसके जीवन के बहुत सारे राज पता चले हैं। पुलिस इन सभी दस्तावेजों की अभी पड़ताल कर रही है।
बड़े भाई के साथ करता था नौकरी

नितेश यादव के जीजा पृथ्वी (Prithvi Yadav) ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। यह बात उसने फोन पर बताई थी। उसका व्हाट्स एप्प में सुबह पांच बजे तक सीन दिखा रहा है। परिजनों ने अंत्येष्टि के बाद यह देखा था। नितेश डायल—100 में जॉब करता था। वह छुट्टी पर चल रहा था। वह कॉल सेंटर में नौकरी करता था। नितेश और उसका बड़ा भाई नितिन (Nitin Yadav) डायल—100 में कॉल रिसीव करने वाले कार्यालय में करते हैं। पुलिस को डायरी में लिखा है कि मुझे सफलता नहीं मिल पा रही है। सेहत खराब होने की वजह से मैं परेशान चल रहा हूं। मेरा परिवार भी बीमारी से जीत नहीं सकता। यह बात उसने 17 अप्रैल को लिखी थी। उसको अस्पताल में डॉक्टरों को भी दिखाया था।