MP Cop News: सेहत सुधारने के लिए मैदानी कर्मचारियों के लिए विशेष सत्र का प्रदेश के सभी ईकाईयों में हुआ आयोजन

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाना ने मैदानी कर्मचारियों को सेहत पर चिंता जताने की बात बोली है। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए ध्यान करने को बेहतरीन उपाय भी बताया है। इस सिलसिले में एक आयोजन (MP Cop News) भी ध्यान का किया गया। जिसमें कई मैदानी कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।
इसलिए ध्यान करना है जरूरी
पुलिस मुख्यालय (PHQ) से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा (DGP Kailash Makwana) ने सभी जिलों की पुलिस लाइनों, पुलिस प्रशिक्षण इकाइयों और विशेष सशस्त्र बल की समस्त वाहिनियों में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा उन्हें तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करना है। आयोजन में विशेषज्ञों की तरफ से ध्यान और मानसिक संतुलन को बनाए रखने की विभिन्न तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया गया। ध्यान सत्र में शामिल सभी कर्मियों ने इसे अपने कार्य क्षेत्र में उपयोगी और प्रभावशाली बताया। इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिसकर्मियों के कार्य प्रदर्शन को बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।