Bhopal News: मकान पर काम करते वक्त बिगड़ी थी तबीयत, रास्ते में दम तोड़ा, डॉक्टर को शक हुआ तो कर दी पुलिस को खबर

भोपाल। काम करते वक्त एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। उसको इलाज के लिए बैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
अस्पताल ने दी थी मौत होने की खबर
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पुलिस को बैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) से 01 दिसंबर की शाम पांच बजे मिली थी। अस्पताल ने बताया दीपू कटारा (Deepu Katara) पिता रूमाल उम्र 32 साल की मौत हो गई है। वह मूलत: झाबुआ (Jhabua) जिले में रहता था। फिलहाल बरखेडा कला में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि फुल बगिया में मकान का काम चल रहा था। वहां पर काम करते वक्त उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर जैन ने चेक किया तो उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एसआई करण सिंह (SI Karan Singh) कर रहे है। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 69/24 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेजा गया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।