Bhopal News: दस दिनों तक हमीदिया अस्पताल में चला इलाज, जेल प्रबंधन ने पुलिस को बंदी के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए

भोपाल। वयोवृद्ध जेलबंदी की हमीदिया अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। इस मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शव पीएम के लिए भेजकर पुलिस ने परिजनों को खबर कर दी है।
सवाल पूछा तो यह बोले जांच अधिकारी
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अंबाराम (Ambaram) पिता बाबूलाल उम्र 85 साल की मौत हो गई है। वह केंद्रीय जेल (Central Jail) में सजा काट रहा था। पुलिस ने बताया कि अंबाराम की तबीयत खराब होने पर उसे 18 अक्टूबर को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी 28 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे मौत हो गई। इस मामले में अभी पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि वह किस आरोपों में दोषी करार दिया गया था। उसका जेल रिकॉर्ड जेल प्रबंधन की तरफ से पुलिस को मुहैया नहीं कराया गया है। मौत होने की सूचना गांधी नगर थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से मिली थी। मामले की जांच एएसआई नीरज चोपड़ा (ASI Neeraj Chopra) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 64/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।