Bhopal News: बी.टेक कॉलेज के छात्र की मौत 

Share

Bhopal News: हॉस्टल के केयर—टेकर को दुर्गंध आई तो पुलिस को बुलाया, शव पीएम के लिए भेजा, परिजनों के भोपाल आने का इंतजार

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। सागर कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र की लाश कमरे में मिली है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। मौत का पता तब चला जब उसके कमरे से दुर्गंध आई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय करेगी।

यह अटकलें लगा रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना सोनागिरी (Sonagiri) इलाके की है। यहां जेपी ब्यॉयज हॉस्टल (JP Boys Hostel) है। जिसमें धर्मराज (Dharmral) पिता प्रेम कुमार आजाद उम्र 22 साल रहता था। वह मूलत: बिहार (Bihar) का रहने वाला था। यहां पर वह सागर कॉलेज (sagar College) से बी.टेक कर रहा था। वह चौथे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था। उसके कमरे से दुर्गंध आने पर केयर टेकर ने पुलिस को खबर दी थी। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वह मृत हालत में मिला। पुलिस को हार्ट अटैक से मौत होने की अटकलें लगा रही है। उसके परिजनों को खबर कर दी गई है। उनके आने पर ही पीएम कराया जाएगा। तब तक के लिए उसके कमरे को भी सील कर दिया गया है। पिपलानी पुलिस मर्ग 65/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: बेटी को भगाने वाले आरोपी ने जेल से आकर दी बाप को धमकी
Don`t copy text!