Bhopal News: रीवा की जेल से गांधी नगर सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया था

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) जेल बंदी की मौत से जुड़ी है। उसको रीवा की जेल से इलाज के लिए ट्रांसफर पर यहां भोपाल भेजा गया था। इलाज के दौरान उसकी हमीदिया अस्पताल में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
इन धाराओं में था गिरफ्तार
गांधी नगर थाना पुलिस को शनिवार—रविवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर चौकसे ने एक वृद्ध के मौत की सूचना दी थी। जांच अधिकारी एएसआई नीलेश सेंगर (ASI Nilesh Sengar) ने बताया मगरू साहू पिता ननकू साहू उम्र 62 साल की मौत हुई है। मगरू साहू (Magru Sahu) जिला सिंगरोली का रहने वाला था। वह धारा 302/201/34 (हत्या, सबूत मिटाने और एक से अधिक आरोपी) के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसको रीवा की जेल में रखा गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे शुक्रवार 8 अक्टूबर को रीवा से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजन सोमवार शाम तब भोपाल पहुंचेंगे। इस कारण शव अस्पताल की मर्चूरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।