Bhopal News: दो महीने पहले छिंदवाड़ा जेल से उपचार के लिए भोपाल एम्स शिफ्ट किया गया था, न्यायिक जांच के आदेश

भोपाल। एक महिला जेल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। महिला जेल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। इस संबंध में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। महिला जेल बंदी को हत्या के मामले में सजा हुई थी। फिलहाल शव पीएम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
कैंसर रोग से ग्रसित थी महिला
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर पुनीत किरार (Dr Punit Kirar) ने दी थी। अस्पताल ने बताया कि श्यामा बाई नागवंशी (Shyama Bai Nagvanshi) पति सुरेश नागवंशी उम्र 58 साल को भर्ती कराया गया था। वह कैंसर रोग की मरीज थी। वह छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले की जेल में थी। कैंसर रोग गंभीर अवस्था में होने के चलते उसको भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) 30 दिसंबर, 2024 को लाया गया था। कुछ दिन भोपाल एम्स में इलाज चला। इसके बाद उसे 22 फरवरी को जवाहर लाल नेहरु कैंसर अस्पताल (Jawahar Lal Nehru Cancer Hospital) रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान श्यामा बाई नागंवशी की 26 फरवरी रात दस बजे मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई राम भरत सुमन (ASI Ram Bharat Suman) कर रहे है। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग 12/25 कायम कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि महिला के साथ देखरेख के लिए उसकी बेटी थी। पुलिस उनके परिजनों का भोपाल आने का इंतजार कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।