Bhopal News: फिर अपना घर वृद्धा आश्रम से भर्ती कराए गए व्यक्ति की मौत 

Share

Bhopal News: दो महीने में मरने वालों की संख्या आधा दर्जन पर पहुंची, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal Loot News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। वयोवृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। वृद्ध को अपना घर आश्रम से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस आश्रम से पिछले दो महीनों में भर्ती कराए गए आधा दर्जन वृद्धों की अभी तक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक जिला प्रशासन ने उसकी वजह का पता लगाने का प्रयास नहीं किया है।

हमेशा की तरह इस बार भी यह बोली पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार मनोहर देशमुख (Manohar Deshmukh) की उम्र 70 से 75 साल थी। वह पिपलानी स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) के पास अपना घर (Apna Ghar) आश्राम में रहते थे। उन्हें 20 जुलाई को सुखी सेवनिया से बीमारी की हालत में मिलने पर आश्रम पहुंचाया गया था। वहां से आश्रम संचालक ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती करा दिया था। मनोहर देशमुख की हमीदिया अस्पताल से 21 जुलाई को छुट्टी हो गई थी। उनकी तबीयत फिर 24 जुलाई की सुबह आठ बजे खराब हुई। उन्हें दोबारा 24 जुलाई को भर्ती कराया गया। वहां सुबह नौ बजे मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनका बेटा मुंबई में रहता है। जिससे संपर्क करके घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। इस मामले की जांच एएसआई मोहम्मद अकरम (ASI Mohammed Akram) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 49/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूटी सवार ने मोबाइल छीना
Don`t copy text!