Bhopal News: पुलिस हादसे की जता रही संभावना, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। सड़क किनारे बेसुध मिले एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की संभावना जता रही है। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
मृतक की जानकारी जुटा रही पुलिस
रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना झागरिया गांव की है। जख्मी को उसका भाई राकेश सिंह (Rakesh Singh) हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद डॉक्टर गौरव की ने सूचना दी थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 02/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को यह सूचना 12—13 जनवरी रात लगभग सवा दो बजे मिली थी। मृतक अजय सिंह (Ajay Singh) पिता अमर सिंह उम्र 20 साल है। वह रातीबड़ थाना क्षेत्र के रसूलिया गोड गांव में रहता था। पुलिस के पास इसके अलावा अन्य कोई ठोस जानकारी नहीं हैं। पुलिस मृतक से संबंधित जानकारियां अभी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।