Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं मिला पुलिस को सुराग, हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी

भोपाल। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। सड़क हादसा 19 फरवरी की रात लगभग आठ बजे जियो पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ था।
हादसे में जख्मी दूसरे की हालत नाजुक
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच एएसआई हेमंत (ASI Hemant) कर रहे हैं। घायल को एंबुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा गया था। पुलिस को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर गौरव ने दुर्घटना में मौत होने की सूचना दी थी। जिसके बाद 19—20 फरवरी की दरमियानी रात लगभग एक बजे बैरसिया पुलिस मर्ग 08/24 दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की मदद से दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। हादसे में जख्मी अन्नू बैरागी (Annu Bairagi) नाम का युवक है। उसके साथ बाइक पर सुबह दस बजे मनोज कुमार नामदेव (Manoj Kumar Namdev) पिता राजेंद्र नामदेव निवासी सागर जिले के बीना से घुमने निकला था। पुलिस ने मनोज कुमार नामदेव का शव पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन चालक और उसकी जानकारी पुलिस नहीं बता सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।