Bhopal News: सीएडीएफ कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Share

Bhopal News: पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया, अचानक ब्रैक लगाने के कारण हुआ था हादसा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सीएडीएफ कंपनी के एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त मृतक कार से जा रहा था। तभी उसके आगे चल रहे मिनी ट्रक ने अचानक ब्रैक लगा दिया था। जिस कारण पीछे चल रही कार उससे टकरा गई थी।

यह है वह घटनाक्रम जिसमें मौत हुई

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार प्रकाश सिंह पिता (Prakash Singh) रामवीर सिंह उम्र 36 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का रहने वाला था। फिलहाल छोला मंदिर स्थित सागर लैंडमार्क मल्टी (Sagar Landmark Multi) में रहता था। वह सीएडीएफ कंपनी (CADF Company) में जॉब करता था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना 19 जून की सुबह साढ़े नौ बजे हुई थी। वह कार (Car) एमपी—04—जेडजी—8771 से जा रहा था। तभी शारदा नगर (Sharda Nagar) के पास कार के आगे चल रहे टाटा 407 एमपी—13—जीए—6746 चल रहा था। जिसने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे प्रकाश सिंह की कार उसमें जा घुसी। उसको गंभीर चोटें आई थी। उसको इलाज के लिए जिंदाल अस्पताल (Jindal Hospital) ले जाया गया था। यहां डॉक्टर श्रवण ने उसे चैक करके मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह (HC Ramveer Singh) कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 22/24 दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने 20 जून को 276/24 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और उसमें हुई मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Don`t copy text!