Bhopal News: बस की टक्कर से महिला की मौत 

Share

Bhopal News: बेटे के साथ बाइक पर सवार थी महिला, शव पीएम के लिए भेजा, टक्कर मारने वाले वाहन का पता चला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। हादसे में महिला का बेटा भी जख्मी है। पुलिस को टक्कर मारने वाली यात्री बस का नंबर पता चल गया है। उसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने की तैयारी शुरु कर दी है।

बेटा डीजे बजाने का करता है काम

बैरसिया (Bairasia) थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क दुर्घटना 21 अक्टूबर की सुबह हुई ​थी। हादसा साई मंदिर (Sai Mandir) के सामने हुआ था। जख्मी महिला को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां सुबह 6 बजे उसको मृत घोषित कर डॉक्टर जैन ने पुलिस को सूचना दे दी। बैरसिया पुलिस मर्ग 81/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच करने हवलदार धीरेंद्र (HC dhirendra) पहुंचे थे। शव की पहचान रानी सिंह यादव (Rani Singh Yadav) पत्नी सूरत सिंह यादव उम्र 47 साल के रुप में हुई। वह बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित मछली मार्केट के पास रहती थी। वह बाइक पर बेटे जितेंद्र सिंह यादव (Jitendra Singh Yadav) के साथ सवार थी। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि मां—बेटे कहां आना—जाना कर रहे थे। पुलिस ने बताया धीरेंद्र डीजे (DJ) आपरेटर का काम करता है। उसे भी दुर्घटना में चोटें आई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने काटा फंदा
Don`t copy text!