Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी बाइक सवार की मौत 

Share

Bhopal News: गायत्री फिर पीपुल्स अस्पताल में चला था इलाज, टक्कर मारने वाली बाइक का नहीं मिला सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी बाइक सवार की मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। जख्मी मजदूर था जो बाइक से घर लौट रहा था। उसका दो निजी अस्पतालों में इलाज भी चला था। हालांंकि उसको डॉक्टर बचा नहीं सके।

इस तरह से हुई थी दुर्घटना

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) में हुई थी। हादसे में जख्मी कन्हैयालाल पिता हीरालाल उम्र 40 साल था। वह आदमपुर छावनी में रहता था। मामले की जांच करने एएसआई बद्री प्रसाद मीना (ASI Badri Prasad Meena) पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि कन्हैयालाल 23 जून की रात को मज़दूरी करने के बाद अपने घर लौट रहा था। तभी आदमपुर छावनी रोड पर किसी बाइक (Bike) ने टक्कर मार दी थी। अंधेरा होने के कारण उसका नंबर लोग नहीं देख सके। जख्मी हालत में पहले उसे गायत्री अस्पताल (Gaytri Hospital) ले जाया गया था। जहां से उसे पीपुल्स अस्पताल रैफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी रविवार रात ही मौत हो गई थी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 40/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग से सीढ़ियों में अभद्रता
Don`t copy text!