Bhopal News: हादसे में एक अन्य गंभीर रुप से जख्मी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बागसेवनिया इलाके से मिल रही है। यहां एक बाइक में सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे। इनमें से एक व्यक्ति को जेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताकर उसे हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस को अब तक हादसे के पीछे वजह का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि दूसरे व्यक्ति के होश आने पर वास्तविकता पता चलेगी।
दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक
बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार जेपी अस्पताल से 21 मई की शाम लगभग छह बजे एक व्यक्ति की मौत की सूचना डॉक्टर चौरसिया ने दी थी। मृतक अमृत चौधरी उम्र 60 साल बाइक पर सवार था। जांच अधिकारी भूपेन्द्र पाठक (Bhupendra Pathak) ने बताया कि वे बाइक से गिर गए थे। घटना लहारपुर पुल के नजदीक हुई थी। अमृत चौधरी (Amrit Choudhry) पुरानी बस्ती बागमुगालिया में रहते थे। वे मिस्त्री का काम करते थे। उनकी एक साइट चल रही थी। जहां वे पेमेंट लेने गए थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो जख्मी है। उसकी भी हालत नाजुक है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश में आने के बाद घटना के पीछे वजह साफ हो सकेगी।
प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 21 मई की दोपहर लगभग दो बजे धारा 498—ए (प्रताड़ना) का केस दर्ज किया है। शिकायत 25 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। आरोपी पति सोहिल मोहम्मद (Sohil Ahmed) है। ससुराल अशोक विहार में है जबकि मयूर विहार कॉलोनी में उसका मायका हैं। दोनों की शादी 24 दिसंबर, 2016 को हुई थी। आरोपी सोहिल मोहम्मद को नोटिस देकर गिरफ्तार किया जाएगा।