Bhopal News: तीन दिनों तक किया इलाज जब तबीयत बिगड़ी तो हमीदिया अस्पताल रैफर किया, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

भोपाल। बीमारी के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। जिसकी मौत हुई उसका तीन दिनों तक प्रायवेट अस्पताल में इलाज चला था। उसकी हालत खराब हुई तो उसे हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया।
बीमारी का रिकॉर्ड परिजनों से मांगेंगे
बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार इस बात की सूचना हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर अहिरवार ने दी थी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे एक मरीज को लाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। शव की पहचान रवि सिंह (Ravi Singh) पिता दीवान सिंह उम्र 31 साल के रुप में हुई। वह सागौनी कला गांव का रहने वाला था। उसको पटेल नगर में स्थित अर्णव अस्पताल (Arnav Hospital) में परिजनों ने भर्ती कराया था। रवि सिंह की तबीयत खराब चल रही थी। मामले की जांच हवलदार मनोहर राय (HC Manohar Rai) कर रहे हैं। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 64/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस रवि सिंह की बीमारी से संबंधित जानकारी जुटा रही है। वहीं पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।