Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: बाइक फिसलने के कारण गिरकर हुआ था जख्मी, जेके फिर एम्स अस्पताल में चला था इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई वह अपनी बाइक से गिरा था। पुलिस को इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश है। मौत होने की सूचना भोपाल एम्स अस्पताल से मिली थी।

किसान परिवार से रखता है ताल्लुकात

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर मेहरा ने मौत की सूचना 09 अक्टूबर की सुबह लगभग पौने नौ बजे दी थी। दुर्घटना ग्राम गोल जोड़ के पास पांच दिन पहले हुई थी। जिसमें बाइक से गिरकर अनिकेश यादव (Anikesh Yadav) पिता होरीलाल यादव उम्र 25 साल जख्मी था। वह गेहूंखेड़ा में रहता था। पुलिस ने बताया कि बाइक (Bike) से वह कजलीखेड़ा में स्थित ससुराल जा रहा था। उसकी बाइक फिसल गई थी। यह वाक्या 05 अक्टूबर को हुआ था। उसका कुछ दिन जेके अस्पताल (JK Hospital) में इलाज चला। इसके बाद परिजन भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले गए। अनिकेश यादव का परिवार किसानी करता है। मामले की जांच एसआई जितेंद्र केवट (SI Jitendra Kewat) कर रहे हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। कोलार रोड पुलिस मर्ग 97/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BMC News: दफन शव निकालकर पीएम के लिए भेजा शव
Don`t copy text!