Bhopal News: भेल से वीआरएस लेकर किसानी कर रहा था मृतक, टक्कर मारने वाले वाहन की नहीं हुई पहचान, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। थाने के नजदीक तेज रफ्तार वाहन ने एक पैदल जा रहे व्यक्ति को उड़ा दिया। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके में हुई थी। हालांकि पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
मवेशी देखकर लौट रहा था
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 06 फरवरी की सुबह लगभग सात बजे हुई थी। तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे लक्ष्मीनारायण कुशवाहा (Laxminarayan Kushwah) पिता पतिराम कुशवाहा उम्र 50 साल को टक्कर मार दी थी। वे पडरिया काछी गांव में ही रहते हैं। लक्ष्मीनारायण कुशवाह पूर्व में भेल (BHEL) में जॉब करते थे। वहां से वीआरएस लेने के बाद खेत लेकर किसानी का काम करते थे। घटना के वक्त वे मवेशियों को जंगल की तरफ देखने के बाद वापस लौट रहे थे। उन्हें थाने के नजदीक किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस को खबर उनके बेटे योगेश कुशवाह (Yogesh Kushwah) ने दी थी। इस मामले की जांच एएसआई संतोष कुमार (ASI Santosh Kumar) कर रहे हैं। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 05/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।