Bhopal News: सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध की मौत 

Share

Bhopal News: एक महीने से चल रहा था इलाज, दिल्ली में रहती है बहन, पत्नी से हो गया था तलाक, टक्कर मारने वाला वाहन आज भी अनजान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक वृद्ध की मौत हो गई है। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हुई थी। यह हादसा एक महीने पहले हुआ था। उसको जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली में रहने वाली बहन से हुई थी बातचीत

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार रजनीश चौपड़ा (Rajnish Chaupra) पिता धर्मवीर चौपड़ा उम्र 60 साल की मौत हो गई है। वह शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) इलाके में रहता था। पुलिस ने बताया कि रजनीश चौपड़ा को खजूरी सड़क स्थित चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दिया था। यह दुर्घटना 22 सितंबर को हुई थी। उसका तभी से हमीदिया अस्पताल(Hamidia Hospital)  में इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान 24 अक्टूबर की शाम छह बजे उनकी मौत हो गई। रजनीश चौपड़ा की बहन ए.एन. साहनी है जो दिल्ली में रहती है। पुलिस ने उनसे बातचीत की थी। जिसमें पता चला कि मृतक की शादी के तीन साल बाद ही उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। वह तभी से अकेला रहता था। इस मामले की जांच एसआई करण सिंह (SI Karan Singh) कर रहे हैं। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 60/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चे नहीं हो रहे थे तो फांसी लगाई
Don`t copy text!