Bhopal News: दुर्घटना कैसे हुई इस पर अभी सस्पेंस बरकरार, जख्मी दूसरे युवक के बयानों से होगा मामला साफ, पुलिस ने पीएम के लिए भेजाा शव

भोपाल। सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। हालांकि यह दुर्घटना को पुलिस संदेह की नजर से देख रही है। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। घटना में मृत व्यक्ति एक्टिवा पर अपने साथी के साथ था। वह भी जख्मी है और उसके बयान दर्ज होना बाकी है।
इस कारण पुलिस को है शक
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार फरीद कुरैशी (Fareed Qureshi) पिता सईद कुरैशी उम्र 27 साल जिंसी चौराहा के नजदीक रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि वह 15 सितंबर की सुबह चार बजे इतवारे से दोस्त साहिल के साथ मोपेड से आ रहा था। तभी जहांगीराबाद के पास वी मार्ट (V Mart) के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। इसमें फरीद कुरैशी के साथ साहिल भी चोटिल हो गया। उसको हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने फरीद कुरैशी को मृत घोषित कर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने बताया अभी यह साफ नहीं हो सका है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई है। या फिर किसी अन्य कारणों से मोपेड सवार गिरकर जख्मी हुए। अभी साहिल के बयान नहीं हो पाए है। मामले की जांच एएसआई राम लक्ष्मण सिंह (ASI Ram Laxman Singh) कर रहे हैं। जहांगीराबाद पुलिस मर्ग 18/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।