Bhopal News: हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान

Share

Bhopal News: पारले जी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर की कार से टकराया गलत दिशा पर बाइक चला रहा युवक, बेटी को छोड़कर रायसेन जा रहे थे, कार जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज होगा प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पारले जी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर चलाने वाले एक व्यक्ति की कार से बाइक सवार टकरा गया। वह गलत दिशा से बाइक चला रहा था। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान भी बच जाती। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार जब्त कर ली है। इधर, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

इस कारण गलत दिशा की तरफ से जा रहा था बाइक सवार

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र झा (Dharmendra Jha) पिता रमेश झा उम्र 25 साल मूलत: शिवपुरी (Shivpuri) जिले का रहने वाला था। यहां कोलार कॉलोनी (Kolar Colony) में उसका बड़ा भाई रहता है। वह काम की तलाश में कुछ महीने पहले ही भोपाल आया था। धर्मेंद्र झा कोलार कॉलोनी में एक साइट पर काम करता था। वह बाइक से 18 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे कोलार रोड की तरफ जा रहा था। वह कलियासोत डैम पर पहुंचा तो गणेश विसर्जन का चल समारोह निकल रहा था। यह कलियासोत डैम में जा रहा था। जिस कारण चूना भट्टी की तरफ से जाने वाले मार्ग पर जाम लगा हुआ था। वहां से न जाते हुए धर्मेंद्र झा चूना भट्टी थाने के सामने मैन रोड पर रांग साइड बाइक चलाने लगा। वह जैसे ही भोज यूनिवर्सिटी (Bhoj University) के सामने पहुंचा तो बाइक को कार (Car) ने टक्कर मार दी। उसको सिर पर गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए जेके अस्पताल (JK Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कार रायसेन (Raisen) के रहने वाले मनमोहन अग्रवाल (Manmohan Agrawal) की है। मनमोहन अग्रवाल पारले जी (Parle G) कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर का काम देखते हैं। उनकी बेटी भोपाल में पढ़ाई करती है। उसको छोड़ने के बाद वे रायसेन जा रहे थे। कार को उनका ड्रायवर चला रहा था। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच एएसआई कन्हैयालाल कश्यप (ASI Kanhaiya Lal Kashyap) कर रहे हैं। चूना भट्टी मर्ग 21/24 कायम किया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एम्बुलेंस की टक्कर से जख्मी 
Don`t copy text!