Bhopal News: मीनाल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने जा रहा था

भोपाल। मैजिक की टक्कर से सायकिल सवार की मौत हो गई। यह दुर्घटना (Bhopal Road Mishap) भोपाल के अयोध्या नगर इलाके मेें हुई थी। पुलिस को फिलहाल मैजिक बरामद नहीं हो सकी है। हालांकि उसको नंबर मिलने की जानकारी सामने आ रही है।
दो अस्पतालों ने नहीं किया भर्ती
अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन ने एक वृद्ध के मौत की सूचना दी थी। वह दुर्घटना में जख्मी होने के बाद उपचार के लिए लाया गया था। शव की पहचान मोहन सिंह पूर्विया पिता हीरालाल पूर्विया उम्र 60 साल के रुप में हुई। वह बजरिया स्थित शंकराचार्य नगर में रहता था। वह मीनाल रेसीडेंसी में सिक्योरिटी गार्ड था। मोहन सिंह पूर्विया (Mohan Singh Porviya) सायकिल से ड्यूटी जा रहा था। तभी मुस्कान अस्पताल के सामने उसको मैजिक ने टक्कर मार दी। पहले उन्हें मुस्कान फिर वहां से पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) ले गए थे। इन दोनों अस्पताल ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। इस कारण उन्हें जख्मी हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच हवलदार नीलेंद्र तिवारी (HC Nilendra Tiwari) कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 32/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।