Bhopal News: राजधानी में बेतरतीब बने स्पीड ब्रेकर से हो रहे हादसे

Share

Bhopal News: कोहेफिजा में रिश्तेदार के साथ जाते वक्त हुई थी घटना, बंसल अस्पताल में पांच दिन तक चला था इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेतरतीब तरीके से स्पीड ब्रेकर बने हैं। जिस कारण हादसे हो रहे हैं। इससे पहले लिंक रोड में शिवाजी प्रतिमा के पास ऐसा डेंजर जोन बना था। अब ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के नजदीक हुआ है। यहां स्पीड ब्रेकर से उछलकर गिरी मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। उसका पांच दिनों तक बंसल अस्पताल में इलाज भी चला।

जांच का बोलकर जानकारी से अनभिज्ञ नजर आए अधिकारी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल ब्रिजेंद्र यादव (HC brijendra Yadav) कर रहे हैं। हादसे में जख्मी अंजली देवनानी (Anjali Devnani) पति धर्मेंद्र देवनानी की मौत हो गई है। वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी कॉलोनी(Panchwati Colony)  में रहती थी। पुलिस ने बताया कि वह मोपेड पर सवार थी। दुर्घटना 26 जून को हुई थी। मोपेड को उसके रिश्तेदार चला रहे थे। पीछे बैठी अंजली देवनानी उछलकर सड़क पर गिर गई थी। उसकी इलाज के दौरान 1 जुलाई को बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया है। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 48/24 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वह अभी घटनाक्रम और घटनास्थल की जांच करके कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दे सकेगी।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Mistery : सिर कुचलकर महिला की हत्या, देवर पर शक
Don`t copy text!