Bhopal News: करंट से मासूम बालक की मौत

Share

Bhopal News: यदि बारिश में आप भी ऐसा काम कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। प्रदेश में मानसून सक्रिय हो रहा है। भोपाल शहर कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। इस बीच कई घरों में कूलर अभी भी बंद नहीं हुए हैं। इसलिए एक खतरा बना रहता है। यह मार्मिक घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां आठ साल के बच्चे को कूलर से करंट लग गया था। उसको इलाज मिलता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह है जानलेवा कारण जिसके लिए सतर्क रहने की आवश्यकता

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार सउद पिता मोहम्मद जुबेर उम्र 8 साल की करंट लगने से मौत हो गई है। वह निशातपुरा स्थित कपिला नगर (Kapila Nagar) में रहता था। सउद के पिता मोहम्मद जुबेर ऑटो चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि सउद को घर पर 21 जुलाई की दोपहर तीन बजे कूलर से करंट लग गया था। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच एसआई राम सिंह ठाकुर (SI Ram Singh Thakur) कर रहे हैं। निशातपुरा पुलिस मर्ग 49/24 कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बारिश के दौरान वातावरण में नमी हो जाती है। जिसका असर घर में लगे बिजली के उपकरणों में भी होता है। इसलिए मानसून के दौरान घर में सूखी चप्पल पहनकर बिजली के उपकरणों को बंद—चालू करें।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंक से चोर लग गए थे पीछे, सीसीटीवी से हो रही तलाश
Don`t copy text!