Bhopal News: करंट लगने से ठेकेदार की मौत

Share

Bhopal News: छत पर सरिया बिछाते समय करंट लगा, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। करंट लगने से एक ठेकेदार की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal news) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके की है। जहां घटना हुई वहां मकान बनाने के लिए छत डाली जा रही थी। जिसके लिए सरिया बिछाया जा रहा था। उसके ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही थी। पुलिस इस मामले में लापरवाही के संबंध में जांच कर रही है।

मकान मालिक की भूमिका का पता लगा रही पुलिस

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार अशोक अहिरवार (Ashok Ahirwar) पिता रामदयाल अहिरवार उम्र 25 साल की मौत हो गई है। वह नजीराबाद स्थित रूनाहा जोड़ में रहता था। अशोक अहिरवार मकान बनाने का ठेका लेता था। पुलिस ने बताया कि मृतक उसके पिता भाई हेमराज अहिरवार (Hemraj Ahirwar) के साथ रूनाहा जोड़ पर निर्माणाधीन मकान में छत पर सरिया बिछा रहा था। तभी 12 अगस्त की शाम छह बजे सरिया बिछाते समय मकान के उपर से जा रही हाई टेंशन लाइन से वह टच हो गया। जिस कारण उसको बहुत जोरदार करंट लग गया। उसको इलाज के लिए भाई पिता लीलावती अस्पताल (Leelawati Hospital) लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच एएसआई बेनी प्रसाद (ASI Beni Prasad) कर रहे हैं। नजीराबाद पुलिस मर्ग 25/24 में कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: जालसाज गिरोह के दो साथियों को जेल भेजा
Don`t copy text!