Bhopal News: पत्नी के सामने लगा था करंट, अस्पताल ने पुलिस थाने को दी खबर, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। करंट से झुलसकर एक किसान की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
यह है घटनाक्रम जिस पर चल रही जांच
नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में उन्हें डॉक्टर अनुरागिनी ने जानकारी दी थी। बैरसिया स्थित सरकारी अस्पताल ने बताया मोनू साहू (Monu Sahu) पिता गोरेलाल साहू उम्र 40 साल को बेहोशी की हालत में लाया गया था। वह गढ़ा जागीर गांव का रहने वाला था। यह सूचना मिलने पर नजीराबाद पुलिस मर्ग 05/25 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। पुलिस को पता चला कि मोनू साहू खेरी मजीदगढ़ में भी रहता था। मोनू साहू को खेत में सिंचाई करते समय करंट लगा था। उसकी ससुराल खेरी मजीदगढ़ में है। वहां पर मृतक ने खेती की जमीन बंटाई पर ले रखी है। जब करंट से वह झुलसा तो पत्नी भी उसके साथ खेत पर मौजूद थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।